मानव नेत्र । 10/12class physics Human Eyes in Hindi Md Usman Gani

 


मानव नेत्र 

मानव नेत्र के किस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिंब बनता है?

उत्तर- रेटीना (दृष्टि पटल)

स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी क्या है?

उत्तर -25 सेंटीमीटर

मानव नेत्र में किस प्रकार का लेंस पाया जाता है?

उत्तर-उत्तल लेंस

सामान्य आंख के दृष्टि पटल पर बनने वाला प्रतिबिंब कैसा होता है?

उत्तर-वास्तविक तथा उल्टा

निकट दृष्टि को दूर करने के लिए किस लेंस का व्यवहार किया जाता है?

उत्तर-अवतल लेंस

दूर दृष्टि दोष को दूर करने के लिए किस लेंस का व्यवहार किया जाता है?

उत्तर-उत्तल लेंस

किस दृष्टि दोष में प्रतिबिंब रेटिना के पीछे बनता है?

उत्तर-दूर दृष्टि दोष

किस दृष्टि दोष में प्रतिबिंब रेटिना के सामने बनता है?

उत्तर-निकट दृष्टि दोष

आकाश का रंग नीला किस घटना का परिणाम है?

उत्तर-प्रकाश का प्रकीर्णन 

नेत्र लेंस की फोकस दूरी बढ़ जाने से कौन सा दोष होता है?

उत्तर-दूर दृष्टि दोष

आंख में जाने वाले प्रकाश की तीव्रता को कौन नियंत्रित करता है?

उत्तर-आंख की पुतली

स्वेत प्रकाश को विभिन्न रंगों में विभक्त होने की घटना को क्या कहते हैं?

उत्तर -प्रकाश का वर्ण विक्षेपण

आंख किस रंग के लिए अधिक सुग्रही होता है?

उत्तर -हरे रंग के लिए

नेत्र के सामान्य दृष्टि के लिए दूर बिंदु और निकट बिंदु कितनी दूरी पर होता है?

उत्तर-सामान्य दृष्टि के लिए दूर बिंदु अनंत और निकट बिंदु 25 सेंटीमीटर होता है

प्रकाश के किस रंग का प्रकीर्णन सबसे अधिक एवं किस रंग का प्रकीर्णन कम होता है?

उत्तर-नीला रंग का प्रकीर्णन सबसे अधिक एवं लाल रंग का प्रकीर्णन कम होता है

प्रकाश के किस वर्ण का विचलन अधिक एवं किस वर्ग का विचलन कम होता है?

उत्तर-बैंगनी रंग का विचलन अधिक एवं लाल रंग का विचलन कम होता है

प्रकाश के किस रंग का तरंग धैर्य अधिक एवं किस रंग का तरंग धैर्य कम होता है?

उत्तर-लाल रंग का तरंग धैर्य अधिक एवं बैगनी रंग का तरंग धैर्य कम होता है

बहुत कम प्रकाश में आंख की पुतली क्या करती है?

उत्तर-फैलती है

बहुत तेज प्रकाश में आंख की पुतली क्या करती है?

उत्तर-सिकुड़ जाती है

आंख में जाने वाले प्रकाश की तीव्रता को कौन नियंत्रित करता है?

उत्तर-आंख की पुतली 

रेलवे के सिग्नल का प्रकाश लाल रंग का ही क्यों होता है?

उत्तर- लाल रंग के प्रकाश का तरंग धैर्य अधिकतम होता है। फलता कुहासा या धुएं में लाल रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन कम होता है। इसीलिए रेलवे के सिग्नल का प्रकाश लाल रंग का होता है।

 सूर्य चंद्रमा और ग्रह क्यों नहीं टिमटिमाते हैं?

उत्तर -सूर्य चंद्रमा और ग्रह द्वारा परीक्षक के आंखों पर बनाया गया कौन अपेक्षाकृत बड़ा होता है। यही कारण है कि सूर्य चंद्रमा और ग्रह टिमटिमाते दिखाई नहीं देते हैं।

किसी अंतरिक्ष यात्री को आकाश नील की अपेक्षा काला क्यों प्रतीत होता है?

उत्तर -अंतरिक्ष में वायुमंडल नहीं होने के कारण वहां पर काश के किसी भी रंग का प्रकीर्णन नहीं होता है। इसीलिए अंतरिक्ष यात्री को आकाश नीले की अपेक्षा काला प्रतीत होता है।

खतरे का संकेत लाल रंग का क्यों होता है?

उत्तर-लाल रंग का तरंग धैर्य अधिकतम होने के कारण इसका प्रकीर्णन कम होता है ‌। पलत: यह कुहासे या धुएं  में भी आसानी से दिखाई पड़ता है। इसीलिए खतरे का सिग्नल लाल रंग का होता है।

मानव नेत्र में आइरिस का क्या कार्य है?

उत्तर -यह पुतली के आकार को छोटा बड़ा करके आंख के अंदर जाने वाले प्रकाश की तीव्रता को कम या अधिक करता है।

तारे क्यों टिमटिमाते हैं?

उत्तर -तारे पृथ्वी से काफी दूर स्थित होता है। जब इनसे प्रकाश निकलकर वायुमंडल में प्रवेश करता है तो वायुमंडलीय अपवर्तनक में  परिवर्तन होने के कारण तारे टिमटिमाते प्रतीत होते हैं

प्रकाश के वर्ण विक्षेपण से आप क्या समझते हैं?

उत्तर -जब  श्वेत प्रकाश को किसी प्रिज्म से गुजारा जाता है तो वह सात रंगों में विभक्त हो जाता है, इस घटना को प्रकाश का वर्ण विक्षेपण कहते हैं।

स्पेक्ट्रम किसे कहते हैं?

उत्तर -प्रकाश का परीक्षण पर्दे या सर्वे दीवार पर सात रंगों की एक रंगीन पट्टी काय बनाती हैं जिसे स्पेक्ट्रम कहते हैं

दृष्टि दोष क्या है? यह कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर-दृष्टि दोष -आंख कई कारणों से निकट स्थित और दूर स्थित वस्तुओं का स्पष्ट प्रतिबिंब रेटीना स्थित और दूर स्थित वस्तुओं का स्पष्ट प्रतिबिंब रेटिना पर बनाने की क्षमता खो देता है। आंख में ऐसी कमी दृष्टि दोष कहलाती है। यह मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं

  1. निकट दृष्टि दोष
  2. दूर दृष्टि दोष
  3. जरा दृष्टि दोष      
मानव नेत्र चित्र

दोस्तों वेबसाइट पर आने के लिए और पोस्ट पढ़ने के लिए आपको तहे दिल से शुक्रिया




Post a Comment

Previous Post Next Post