दहेज प्रथा पर निबंध। Essay on Dowry system।Ms Md Usman Gani



परिचय:-

दहेज प्रथा वर्तमान समय में बहुत ही खराब प्रथा है। यह समाज के लिए कैंसर रोग के समान है। यह कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। दहेज प्रथा आज एक भयंकर राक्षसी सुरसा की तरह दिन-प्रतिदिन मुख फैला कर समाज को निकलते जा रही है।
दहेज प्रथा संभाव्यता आदिकाल से ही चला आ रहा है। लेकिन मध्यकाल में इसमें अधिकता आ गई। आज तो यह प्रथा शान शौकत जैसा बन गया है। बेटा वाले लोग बेटी वालों से मनोवांछित धन लेते हैं। ऐसे ही दहेज की संज्ञा दी गई है।

कुप्रभाव:

आज दहेज प्रथा सामाजिक विषमता का मुख्य कारण बन गया है। रूपवती गुणवती सुशील और योग्य कन्या को गधे जैसा अयोग्य वर्ग के गले में दहेज के अभाव में बांध दिया जाता है। प परिणामत: जीवन में कभी सुख शांति नहीं मिलता है। दहेज लोभी परिवार योग्य कन्या को सम्मान नहीं देकर उसे प्रताड़ित करते हैं। सास ससुर ननद आदि सभी दिन-रात ताने मारती रहती हैं। वधु को दहेज लोभी लोग पीटते हैं। उसकी निर्मम हत्या कर दी जाती है। दूसरी ओर या भी देखा जाता है कि धनवान बेटी के बाप गुण से ही कुरूप अयोग्य कन्या का विवाह धनबल के माध्यम से गुण संपन्न सुंदर सुशील वर्ग के साथ कर देते हैं। परिणामत: उस दांपत्य जीवन में कभी ताल मेल नहीं बैठ पाता तथा दांपत्य जीवन कुंडहित जैसा हो जाता है।

दहेज प्रथा को समाप्त करने का उपाय:-

आज आवश्यकता है समाज में विषमता लाने वाले दहेज रूपी विषाणु को खत्म करने की। इसके लिए नवयुवक नवयुवक योग को सतर्क होना पड़ेगा। दहेज प्रथा का प्रतिहार करना होगा। यह कार्य चुनौतीपूर्ण अवश्य है लेकिन असंभव नहीं। इसके लिए वर कन्या दोनों बेमेल विवाह का प्रतिकार करें तब जाकर दहेज लोभी परिवार अथवा धनवान पिता को मुंह की खानी पड़ेगी। इसके साथ-साथ समाज के कुछ लोगों को भी आगे आना होगा जो दहेज प्रथा का प्रतिकार करें। ऐसे लोगों पर ध्यान रखें जो दहेज लेकर या दहेज देकर बेमेल विवाह करवाना चाहते हैं।

उपसंहार:-

दहेज प्रथा को समाप्त करना अनिवार्य है। तभी जाकर सुखी परिवार की कल्पना किया जा सकता है। दहेज प्रथा समाप्त कर ही बालाओं की हत्या अथवा आत्महत्या को रोका जा सकता है।



1 Comments

  1. Scatter – Scatter symbols can land in any place on the reels. Scatter pays usually reward you with a payout multiplied by your total wager, in 토토사이트 contrast to|not like} normal symbol payouts, that are multiplied by your line wager only. In many on-line slots scatters, these symbols are the key thing} to triggering free spins or bonus rounds. We accumulate information of our reel spins and outcome patterns. It can be helpful if an individual who's a software program engineer working for a slot machine producer could add the explaining why many of us experienced slot machine play not based mostly on the RNG. From the third to sixth free spin bonus symbol missing a number of} instances in a row as a "teaser" to taking again all winnings and more after a bonus win.

    ReplyDelete
Previous Post Next Post