UPSC की तयारी कैसे करे ।UPSC में कौन सा Book पढ़े।Md Usman Gani

 



🎖अगर आप परीक्षा को लेकर तनाव में हैं तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और आंकलन करें...📚


 तैयारी के कुछ मुख्य बिंदु...(नए अभ्यर्थी मित्रों के लिए)


●जब तक सिलेबस को ठीक से नही पढ़ेंगे,पढ़ाई में व्यवधान स्वाभाविक ही रहेगा...

●फ़ोन/teligram/wtsapp बन्द करने की जगह कम use करें,

क्योंकि इनके बिना भी काम नही चलने वाला,

जैसे एग्जाम की info और कुछ जरूरी नोट्स आपको अपने group से मिलेगें...

●लगभग दिन में जब भी पढ़ के उठे तो हर बार अपना वो aim याद करें जो आप पाना चाहते हैं..

●एक दिन में कम से कम 3 सब्जेक्ट्स पढ़ें,अगले दिन कुछ नया पढ़ने से पहले पुराने पढ़े हुए मैटर का revision करें...

●अभी आपको पढ़ाई करते करते बोरियत हो सकती है

लगेगा कोई मेरी तरफ ध्यान ही नही दे रहा,

जबकि मैं इतना पढ़ रहा/रही हूँ

उस समय आपको अपना धैर्य बना के रखना होगा,

क्योंकि 1 साल की लगातार तैयारी भी  आपको सिलेक्शन दिलवा सकती है।

●सबसे बड़ी बात गैप न करे;

यदि गैप हुआ तो चीजों में निरंतरता का अभाव रहेगा..ऐसी स्थिति में भूलने की समस्या रहेगी।

●जो भी पढ़ें वो इस तरह पढ़ें जैसे बचपन में पढ़ने की आदत थी,मतलब लगन से,

जितना लगन से उतनी जल्दी याद होगा।

●भगवान में आस्था बनाएं रखे

पहले ही प्रयास में आप सफल होंगे ये विश्वास दिल में बनाएं रखें।

●ध्यान रखिए जिस दिन रिजल्ट आता है उस दिन के वो हँसते हुए चेहरे लगभग 1 साल तक अनवरत अध्ययन/लगभग बहुत ही कम मनोरंजन से जी हुई जिदंगी का फल होते हैं।

इसलिए अपने शेड्यूल का कड़ाई से पालन करें...

●जब भी हौसलें टूटें,थकान हो, तो अपने सपने को याद करें ।

●1 घण्टे की पढ़ाई में कम से कम 10 मिनट का गैप रखें जिससे याद की हुई पढ़ाई स्थिर हो सके...

●अपने नोट्स बनाते चलें..

करंट अफेयर्स daily की daily तैयार करें।

●सबसे बड़ी बात जीवन में प्यार को महत्च दें और अपनी भावनाओं को भी,लेकिन किसी भी तरह की उम्मीद न पालें किसी से क्योंकि aim आपको हासिल करना है तो लिहाजा मेहनत आपकी ही होगी।

●अपनी पढ़ाई के लिए जो जगह और समय व्यवस्थित करें उसी समय पढ़ें

जरा सा आलस आपको लक्ष्य से दूर कर देगा।

●आखिरी बात जीवन में 'योग्यतम की उत्तरजीविता का सिद्धान्त' हमेशा लागू होता है..

यदि आप नही पढेंगे तो कोई और आपकी जगह लेने को हमेशा तैयार है...!!👍

✍️📚सिविल सर्विसेज की तैयारी कैसे करें?✍️📚

💟👉‘सिविल सेवा’ की परीक्षा प्रतिवर्ष संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित किया जाता है।यह एक त्रि-स्तरीय परीक्षा है,जिसमें छात्रों को तीन चरणों से होकर गुजरना पड़ता है- 1.प्रारंभिक परीक्षा, 2.मुख्य परीक्षा और 3.साक्षात्कार।

💟1.प्रारंभिक परीक्षा :

इस परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होता है - ‘सामान्य अध्ययन’ और ‘सिविल सेवा बोधगम्यता परीक्षा(CSAT)’। प्रारंभिक परीक्षा में छात्रों को मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए उत्तीर्ण करना ही जरुरी होता है और इसका अंक मेरिट लिस्ट में भी नहीं जुड़ता है।

◆सामान्य अध्ययन -

०NCERT की कक्षा 6–12 तक की पाठ्यपुस्तक।

०प्राचीन भारत का इतिहास - रामशरण शर्मा।

०स्पेक्ट्रम प्रकाशन की प्राचीन,मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास।

०भारतीय राजनीति - एम. लक्ष्मीकांत।

०भारत का संविधान - डी.डी. बसु।

०भारत का भूगोल - माजिद हुसैन।

०विश्व का भूगोल - माजिद हुसैन।

०भौतिक भूगोल - सविंद्र सिंह।

०भारतीय अर्थशास्त्र - रमेश सिंह।

०भारतीय अर्थशास्त्र - दत्त एवं सुंदरम।

👉इसके अतिरिक्त प्रतिदिन एक राष्ट्रीय समाचार पत्र(द हिन्दू,इंडियन एक्सप्रेस,नवभारत टाइम्स) को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले।प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘योजना’ एवं ‘कुरुक्षेत्र’ और साथ ही ‘विज्ञान प्रगति’ एवं ‘साइंस रिपोर्टर’ पत्रिका का नियमित अध्ययन करे।

❣️◆सिविल सेवा बोधगम्यता परीक्षा (CSAT) -

०संख्यात्मक अभियोग्यता - अरुण शर्मा ।

०संख्यात्मक अभियोग्यता - आर.एस. अग्रवाल।

०तर्कशक्ति - आर.एस. अग्रवाल।

👉इसके अतिरिक्त अरिहंत प्रकाशन की CSAT श्रृंखला की पुस्तक का भी हो सके तो अध्ययन करे।

💟2.मुख्य परीक्षा :

👉इस पुरे परीक्षा में किसी की भी सफलता मुख्या परीक्षा पर ही निर्भर है।मुख्य परीक्षा में सात प्रश्नपत्र होते है और यह 1750 अंको की होती है।इसमें सामान्य अध्ययन के चार प्रश्नपत्र,वैकल्पिक विषय के दो प्रश्न पत्र और निबंध का एक पत्र होता है।

❤️◆सामान्य अध्ययन -

इसे चार भागों में बांटा गया है —

❣️●भारतीय इतिहास एवं संस्कृति,विश्व का इतिहास एवं भूगोल,हमारा समाज (GS प्रश्नपत्र-1)-

०आधुनिक भारत का इतिहास - विपिन चंद्र।

०भारत का स्वतंत्रता संघर्ष - विपिन चंद्र।

०गांधी के बाद भारत - रामचंद्र गुहा

०आजादी के बाद भारत - सोनाली बंसल

०विश्व इतिहास - अर्जुन देव।

०आधुनिक विश्व का इतिहास - नार्मन लोवे।

०विश्व इतिहास - जैन एवं माथुर।

०विश्व इतिहास का सर्वेक्षण - दीनानाथ वर्मा,शिव कुमार सिंह।

०भारत में सामाजिक समस्याएं - राम आहूजा।

०आधुनिक भारत में सामाजिक परिवर्तन - एम.एन. श्रीनिवास।

❣️●भारतीय संविधान,राजव्यवस्था,सामाजिक न्याय,अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध (GS प्रश्नपत्र- 2)-

०हमारा संविधान - सुभाष कश्यप।

०भारत में शासन-व्यवस्था - एम. लक्ष्मीकांत।

०भारत में शासन-व्यवस्था - एम. कार्तिकेय।

०अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध - पावनीत सिंह।

०पैक्स इंडिका - शशि थरूर।

०भारत एवं विश्व - सुरेंद्र कुमार।

❣️●प्रौधौगिकी,आर्थिक विकास,जैव-विविधता,पर्यावरण,सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन (GS प्रश्नपत्र- 3)-

०आतंरिक सुरक्षा - एम.कार्तिकेय।

०भारत में आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियां - अशोक कुमार।

०भारत की आंतरिक सुरक्षा - राजकुमार।

०भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा - बाजपेई।

❣️●नीतिशास्त्र,सत्यनिष्ठा और अभिरुचि (GS प्रश्नपत्र- 4) -

०नीतिशास्त्र,सत्यनिष्ठा और अभिरुचि - नीरज कुमार।

०नीतिशास्त्र,सत्यनिष्ठा और अभिरुचि - सुब्बाराव।

०नीतिशास्त्र,सत्यनिष्ठा और अभिरुचि - एम. कार्तिकेय।

❤️◆निबंध -

👉निबन्ध भी अन्य प्रश्नपत्रों की भांति 250 अंक का होता है।अगर कोई छात्र ईमानदारी पूर्वक रोज समाचारपत्र का अध्ययन करे तो वो इस पत्र में अच्छे अंक ला सकता है।इसकी तैयारी हेतु आपको रोज संपादकीय पृष्ठ को अच्छे से पढ़ना है और ज्वलंत मुद्दों पर खुद से भी लिखने का प्रयास करना है।

० निबंध दृष्टि - विकास दिव्यकीर्ति एवं निशांत जैन(AIR-13,2017)

० 151 निबंध - अरिहंत प्रकाशन।

० चयनित समकालीन निबंध - सौमित्र मोहन।

० सिविल सेवा के लिए निबंध - पुलकित खरे।

❤️◆वैकल्पिक विषय -

👉आपको मेरिट सूची में आने में इसकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।इसमें दो प्रश्नपत्र है,जिनका कुल योग 500 अंक है।बहुत सारे छात्र अपनी वैकल्पिक विषय के सहायक को अत्यंत ही चिंतित होते हैं।

👉यूपीएससी परीक्षा मे सबसे आसान वैकल्पिक विषय क्या है?

💟3.साक्षात्कार -

👉यह परीक्षा का सबसे अंतिम चरण है और यह 275 अंको का होता है।इसमें भावी सिविल सेवकों का व्यक्तित्व परीक्षण किया जाता है और उनके प्रशाशकिय गुणों को देखा जाता है।इसके लिए ज्यादा हतोत्साहिटी होने की आवश्यकता नहीं है।क्योंकि,अगर आपने लिखित परीक्षा में अच्छा स्कोर किया है तो यहाँ काम अंको के बावजूद आप मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बना
दोस्तों आशा करता हूं आपके इस पोस्ट से आपको बहुत कुछ पता हुआ होगा हम आ गए इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपको तहे दिल से शुक्रिया।









Post a Comment

Previous Post Next Post