26 March 2026 Current Affairs in Hindi & English

 

26 March 2026 Current Affairs in Hindi & English

26 March 2026 Current Affairs in Hindi & English


आज का सुविचार
सफलता का रास्ता विफलता के रास्ते से होकर ही गुजरता है।



उत्तराखंड के बाद गुजरात स्वतंत्र भारत का दूसरा राज्य बन गया है जिसने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) विधेयक पारित किया है।
After Uttarakhand, Gujarat has become the second state in independent India to pass the Uniform Civil Code (UCC) Bill.

असम सरकार ने चाय बागान श्रमिकों को एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘एटी कोली दुती पात’ योजना शुरू की है।
The Assam Government has launched the ‘Eti Koli Duti Paat’ scheme to provide one-time financial assistance to tea garden workers.

दिल्ली सरकार ने नवजात शिशुओं के मुफ्त आनुवंशिक परीक्षण के लिए ‘ANMOL (Advanced Newborn Monitoring and Optimal Life Care)’ योजना शुरू की है।
The Delhi Government has launched the ANMOL scheme to provide free genetic diagnostic testing for newborns.

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को रोजगार प्रदान करने हेतु ‘DURGA (Driving Upliftment and Rozgar for Women and Transgenders Green Autos)’ योजना शुरू की है।
The Delhi Government has launched the DURGA scheme to provide e-auto permits to women and transgender persons.

आदित्य बिड़ला समूह ने 16,706 करोड़ रुपये में आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का अधिग्रहण किया है।
The Aditya Birla Group has acquired the IPL franchise Royal Challengers Bengaluru (RCB) for ₹16,706 crore.

बरनिका एलंगोवन ने भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4.22 मीटर की छलांग लगाकर महिला पोल वॉल्ट में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
Barnika Elangovan set a new national record in women’s pole vault (4.22m) at the National Indoor Athletics Championships, Bhubaneswar.

नासा (NASA) ने चंद्रमा की सतह पर स्थायी बेस स्थापित करने के लिए 20 अरब डॉलर की परियोजना की घोषणा की है।
NASA has announced a $20 billion project to build a permanent base on the Moon.

शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा लिखित पुस्तक ‘Unlikely Paradise’ हाल ही में प्रकाशित हुई है।
The book “Unlikely Paradise” has been authored by Sanjay Raut.

गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (GHADC), जो मेघालय राज्य में स्थित है, ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए ST प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया है।
The Garo Hills Autonomous District Council (GHADC) in Meghalaya has made it mandatory for candidates to possess a Scheduled Tribe (ST) certificate.

सुप्रीम कोर्ट ने थल सेना, वायु सेना और नौसेना की शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन और पेंशन लाभ देने के फैसले को बरकरार रखा है।
The Supreme Court of India upheld permanent commission and pension benefits for Short Service Commission Women Officers (SSCWOs) in the Army, Air Force, and Navy.

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) द्वारा शुरू किए गए इंटर्नशिप कार्यक्रम की अधिकतम अवधि 3 महीने निर्धारित की गई है।
The National Biodiversity Authority (NBA) has set the maximum duration of its internship program at 3 months.

विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2025 के अनुसार भारत सबसे प्रदूषित देशों की सूची में छठे स्थान पर है।
According to the World Air Quality Report 2025, India ranks 6th among the most polluted countries.

8वीं विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2025 ‘IQAir’ संगठन द्वारा जारी की गई है।
The 8th World Air Quality Report 2025 has been released by IQAir.

भारतीय अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को यूके के हाउस ऑफ कॉमन्स में ‘Women Empowerment Award’ से सम्मानित किया गया है।
Indian actress Rituparna Sengupta has been honoured with the Women Empowerment Award at the UK House of Commons.

उत्तर-पूर्व भारत फिल्म महोत्सव (NEIFF) 2026 का तीसरा संस्करण मणिपुर की राजधानी इंफाल में आयोजित किया गया।
The 3rd North East India Film Festival (NEIFF) 2026 was held in Imphal, Manipur.

Post a Comment

Previous Post Next Post