25 March 2026 Current Affairs in Hindi & English
आज का सुविचार
गुरु केवल आपको शिक्षा दे सकता है, उसका उपयोग कैसे करना है यह आपके ऊपर निर्भर करता है।
➼ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (Regional Sports Officer) नियुक्त किया गया है।
The Uttar Pradesh Government has appointed Indian cricketer Rinku Singh as a Regional Sports Officer.
➼ पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय हॉकी खिलाड़ी राज कुमार पाल को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर नियुक्त किया जाएगा।
Indian hockey player Raj Kumar Pal, a medalist at the Paris Olympics, will be appointed as Deputy Superintendent of Police (DSP) by the UP Government.
➼ ‘India and Russia Towards New Bilateral Agenda’ नामक सम्मेलन का आयोजन रूस की राजधानी मॉस्को में किया गया।
The conference titled “India and Russia Towards New Bilateral Agenda” was held in Moscow, Russia.
➼ भारतीय वायु सेना (IAF) ने ब्रिटेन (UK) की रॉयल एयर फोर्स (RAF) के पायलटों को प्रशिक्षण प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की है।
The Indian Air Force (IAF) has agreed to provide training to pilots of the Royal Air Force (UK).
➼ विश्व क्षय रोग (TB) दिवस 2026 का आधिकारिक विषय था — “Yes! We Can End TB!”।
The official theme of World TB Day 2026 was “Yes! We Can End TB!”.
➼ भारत में भूमिगत रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (Strategic Petroleum Reserves) विशाखापत्तनम, मंगलुरु और पाडुर में स्थित हैं।
India’s Strategic Petroleum Reserves (SPR) are located at Visakhapatnam, Mangaluru and Padur.
➼ रूस ने हाल ही में ‘Max’ नामक एक नया सोशल मीडिया एप्लिकेशन लॉन्च किया है।
Russia has launched a new social media application named “Max”.
➼ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा विश्व टीबी दिवस 2026 के अवसर पर ‘TB Mukt Bharat App’, ‘TB Mukt Bharat Abhiyaan – 100 Days Campaign’ और ‘TB Mukt Urban Ward Initiative’ शुरू किए गए।
On the occasion of World TB Day 2026, the Union Health Minister launched TB Mukt Bharat App, 100 Days Campaign, and TB Mukt Urban Ward Initiative.
➼ सूक्ष्म वित्त क्षेत्र के लिए क्रेडिट गारंटी योजना 2.0 (CGSMFI-2.0) के संचालन की जिम्मेदारी नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (NCGTC) को सौंपी गई है।
The Government of India has entrusted NCGTC to operate Credit Guarantee Scheme 2.0 (CGSMFI-2.0) for the microfinance sector.
➼ सरहुल महोत्सव झारखंड के छोटानागपुर क्षेत्र में मनाया जाने वाला एक प्रमुख प्रकृति पर्व है।
The Sarhul Festival is a major nature festival celebrated in the Chhotanagpur region of Jharkhand.
➼ मुलगांव केलबई पेठ उत्सव गोवा राज्य में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण वार्षिक सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव है।
The Mulgao Kelbai Peth Utsav is an important annual cultural and religious festival celebrated in Goa.
➼ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सूचीबद्ध किया गया है।
The NHAI Infrastructure Investment Trust (InvIT) has been listed on the Bombay Stock Exchange (BSE).
➼ राष्ट्रीय जिला खनिज फाउंडेशन (NDMF) शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
The National District Mineral Foundation (NDMF) Summit 2026 was held in New Delhi.
➼ भूमिका श्रेष्ठ नेपाल की पहली ट्रांसजेंडर महिला सांसद बनी हैं।
Bhumika Shrestha has become Nepal’s first transgender female Member of Parliament.
➼ कावेह मदानी को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित ‘Stockholm Water Prize’ (जल का नोबेल) प्रदान किया गया है।
Kaveh Madani has been awarded the Stockholm Water Prize 2026, known as the Nobel Prize of Water.
Tags
current Affaire
