07 February 2026 Current Affairs in Hindi & English
आज का सुविचार
जब आपका लक्ष्य स्पष्ट होता है, तो पढ़ाई बोझ नहीं बल्कि सफलता तक पहुँचने का रोमांचक सफर बन जाती है।
➼ भारतीय शिक्षिका और सामाजिक कार्यकर्ता रूबल नागी को Global Teacher Prize से सम्मानित किया गया।
Indian teacher and social activist Rouble Nagi was awarded the Global Teacher Prize.
➼ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर WPL 2026 का खिताब जीता।
Royal Challengers Bengaluru (RCB) defeated Delhi Capitals to win the WPL 2026 title.
➼ अभिनव बिंद्रा को मिलानो-कोर्टिना 2026 शीतकालीन ओलंपिक के लिए मशाल वाहक चुना गया।
Abhinav Bindra was chosen as a torchbearer for the Milano-Cortina 2026 Winter Olympics.
➼ अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 का फाइनल हरारे, जिम्बाब्वे में खेला जाएगा।
The Under-19 Cricket World Cup 2026 final will be played in Harare, Zimbabwe.
➼ पश्चिम बंगाल सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए बांग्ला युवा साथी योजना की घोषणा की।
The West Bengal government announced the Bangla Yuva Sathi scheme for unemployed youth.
➼ भारत ने इंग्लैंड को हराकर छठी बार अंडर-19 वनडे विश्व कप जीता।
India defeated England to win the Under-19 ODI World Cup for the sixth time.
➼ नई दिल्ली में 1989 के बाद पर्यटन के लिए डबल डेकर बसें फिर से शुरू होंगी।
New Delhi announced the reintroduction of double-decker buses for tourism after 1989.
➼ वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट 2026 का आयोजन दुबई में किया गया।
The World Governments Summit 2026 was held in Dubai.
➼ केंद्र सरकार, नागालैंड सरकार और ENPO के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौता हुआ।
A historic tripartite agreement was signed between the Central Government, Nagaland Government, and ENPO.
➼ भारत-अमेरिका संयुक्त तकनीकी समूह (JTG) की 24वीं बैठक नई दिल्ली में हुई।
The 24th India-USA Joint Technical Group meeting was held in New Delhi.
➼ मीराबाई चानू ने राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 में तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
Mirabai Chanu won gold at the National Weightlifting Championships 2026 with three national records.
➼ RBI ने फरवरी 2026 की मौद्रिक नीति में रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा।
The RBI maintained the repo rate at 5.25% in February 2026 policy review.
➼ REC लिमिटेड के साथ मेगा मर्जर को पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन बोर्ड ने मंजूरी दी।
The PFC board approved the mega-merger with REC Limited.
➼ वर्ल्ड डिफेंस शो 2026 का आयोजन रियाद, सऊदी अरब में किया जा रहा है।
The World Defense Show 2026 is being held in Riyadh, Saudi Arabia.
➼ वर्ल्ड डिफेंस शो 2026 का विषय The Future of Defense Integration रखा गया है।
The theme of World Defense Show 2026 is The Future of Defense Integration.
