06 February 2026 Current Affairs in Hindi & English
आज का सुविचार
समय बहुत कीमती है, यह एक रंक को राजा बना सकता है और राजा को रंक। सोशल मीडिया और अनावश्यक चीजों से दूरी बनाकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।
➼ भारतीय सेना ने उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) के बसंतगढ़ वन क्षेत्र में ऑपरेशन किया चलाया।
The Indian Army conducted Operation Kiya in the Basantgarh forest area of Udhampur (J&K).
➼ भारत ने अफगानिस्तान को हराकर 10वीं बार अंडर-19 विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया।
India defeated Afghanistan to reach the Under-19 Cricket World Cup final for the 10th time.
➼ बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2026 का आयोजन स्पेन में हो रहा है।
The Boxam Elite International Boxing Tournament 2026 is being held in Spain.
➼ फरवरी 2026 में मध्य प्रदेश में बोत्सवाना से 8 चीते लाए जाएंगे।
In February 2026, 8 cheetahs will be brought to Madhya Pradesh from Botswana.
➼ अमित शाह ने भारत के पहले सहकारी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म भारत टैक्सी का उद्घाटन किया।
Amit Shah inaugurated India’s first cooperative-based ride-hailing platform Bharat Taxi.
➼ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा स्थित सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व का दौरा किया।
President Droupadi Murmu visited Similipal Tiger Reserve in Odisha.
➼ बस्तर क्षेत्र (छत्तीसगढ़) में बस्तर पांडुम-2026 महोत्सव का उद्घाटन किया गया।
The Bastar Pandum-2026 festival was inaugurated in the Bastar region of Chhattisgarh.
➼ प्लास्टइंडिया 2026 प्रदर्शनी का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है।
The Plastindia 2026 exhibition is being held in New Delhi.
➼ INS सुदर्शनी अपनी तैनाती के पहले चरण में ओमान के सलालाह बंदरगाह पहुँचा।
INS Sudarshini reached the Port of Salalah, Oman as the first leg of its deployment.
➼ सरकार ने औषधीय पौधों की खेती के लिए Certificate of Origin जारी करने हेतु डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया।
The government launched a digital portal to issue Certificates of Origin for medicinal plants.
➼ एलन मस्क फरवरी 2026 में $800 बिलियन व्यक्तिगत संपत्ति पार करने वाले पहले व्यक्ति बने।
Elon Musk became the first person to surpass $800 billion in personal wealth.
➼ शीतकालीन ओलंपिक 2026 का आयोजन इटली के मिलान और कोर्टिना डी’एम्पेज़ो में हो रहा है।
The 2026 Winter Olympics are being held in Milan and Cortina d’Ampezzo, Italy.
➼ स्पेन ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की।
Spain announced a complete ban on social media for children below 16 years.
➼ राखीगढ़ी हड़प्पा स्थल की खुदाई में चूल्हे के साथ मिट्टी की डाइनिंग टेबल के प्रमाण मिले।
Excavation at Rakhigarhi revealed evidence of a stove and a clay dining table.
