Geography 12th class vvi Questions and answers exam 2022

 




Q1जनसंख्या परिवर्तन के तीन निर्धारक घटक कौन कौन है

उत्तर -जनसंख्या परिवर्तन के तीन निर्धारक घटक है:-

1) जन्म दर -1 वर्ष में एक हजार के जनसंख्या पर जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या

2) मृत्यु दर -प्रति हजार जन्म लेने वाले बच्चों में 1 वर्ष पूर्व मरने वाले बच्चों की संख्या

3) प्रवास -एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना

Q2 अनुदान क्या है?

उत्तर-अनुदान जिसे अंग्रेजी में सब्सिडी कहते हैं। जब सरकार किसी वस्तु के वास्तविक मूल्य से कम मूल्य पर सामान्य जनता को उपलब्ध कराती है तो उसे हम अनुदान कहते हैं। इसका उद्देश्य जनकल्याण है।

Q3 आयु संरचना से आप क्या समझते हैं?

उत्तर -आयु संरचना किसी भी देश की जनसंख्या के एक आधारभूत विशेषताएं। इसी आयु वर्ग के अनुपात में प्रदर्शित किया जाता है। अर्थात किसी देश की जनसंख्या में बच्चे और वृत्त की संख्या को आयु संरचना कहते हैं।

Q4 अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर राज्य प्रवास में अंतर

उत्तर- देश के सीमा को पार कर होने वाले प्रवास को अंतरराष्ट्रीय प्रवास इसके विपरीत देश के अंदर एक राज्य में एक शहर से दूसरे शहर या एक गांव से दूसरे गांव में होने वाला प्रवास अंतर राज्य प्रवास कहलाता है। 

Q5 जनसंख्या संघटन से आप क्या समझते हैं?

जनसंख्या का वह तत्व जिसे मापा जा सके जनसंख्या के  संघटन कहलाता है। जैसे जन्म दर मृत्यु दर , आयु संरचना व्यावसायिक संघटक, लिंगानुपात ,साक्षरता दर।

Q6 तृतीयक क्रियाकलाप क्या है?

उत्तर -वैसे क्रिया जिसके अंतर्गत व्यक्ति या व्यक्ति के समूह द्वारा समाज की ही की जाने वाली सेवा को रखा गया है। जैसे नौकरी, परिवहन, बैंकिंग आदि।

Q7 भारत में पवन ऊर्जा की संभावना को लिखें?

उत्तर -हवा की शक्ति से बनाई जाने वाली ऊर्जा को पवन ऊर्जा कहते हैं। भारत में पवन ऊर्जा की क्षमता 45000 MV आंकी गई है 

कच्छ का रण, खंभात की खाड़ी व सुंदरबन का डेल्टा पवन ऊर्जा के उपयुक्त है।

Q8 प्रशासनिक नगर क्या है या प्रशासनिक नगर किसे कहते हैं

उत्तर-वह नगर जहां से किसी देश या राज्य का शासन चलाया जाता वह प्रशासनिक नगर कहलाता है। जैसे दिल्ली, पटना, रांची, चंडीगढ़, मुंबई, कोलकाता ,चेन्नई ,भोपाल जयपुर ,श्रीनगर आदि।

Q9 उपभोक्ता वस्तु का उदाहरण सहित व्याख्या करें

उत्तर -वह वस्तु जिसका हम अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करते हैं उपभोक्ता वस्तु कहलाता है

जैसे ब्रेड, बिस्कुट, कपड़ा आदि 

Q10 बेंगलुरु को भारत का सिलिकॉन सिटी कहते हैं क्यों?

क्योंकि यह भारत में आईटी का हब है।

यहां दुनिया भर के ग्राहकों को सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित सेवाएं प्रदान करती है।


हेलो दोस्तों कैसा लगा आज का मेरा पोस्ट अब जरूर बताइएगा और यहां से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं और एग्जाम की तैयारी करने के लिए बहुत सारा चीज आप यहां से नोट कर सकते हैं तो आइए और पढ़िए और आपको कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए फिर मिलते हैं कि नए टॉपिक के साथ
















Post a Comment

Previous Post Next Post