पाठ :-1
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता का प्रचलित नाम क्या है।उत्तर:- हडप्पा की सभ्यता
प्रश्न :- सिंधु सभ्यता का विकास भारत के किस दिशा मे हुआ
उत्तर:- उत्तर-पश्चिम
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता किस देश की सभ्यता है
उत्तर :- भारत और पाकिस्तान की संयुक्त सभ्यता
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता बारे में जानकारी प्राप्त करने का
एकमात्र स्रोत क्या है
उत्तर :- पुरातत्व
प्रश्न :- खुदाई से प्राप्त प्राचीन वस्तु को क्या कहते हैं
उत्तर:- पुरातत्व
प्रश्न :- पुरातत्व के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने वाले
विद्वान को क्या कहते हैं
उत्तर:- पुरातत्व वेता
प्रश्न:- पुरातत्व के उदाहरण है
उत्तर:- सिक्का,अभिलेख,स्मारक, खंडहर, बर्तन इत्यादि
प्रश्न :- इतिहास और पुरातत्व में कैसा संबंध है
उत्तर:- घनिष्ठ
प्रश्न :- पुरातत्वविद किसी स्थल की खुदाई प्रारंभ में कैसे करते हैं
उत्तर:- लंबवत
प्रश्न :- कालनिर्णय में स्तरीकरण का सिद्धांत किसने दिया
उत्तर:- पिट रिवर्स
प्रश्न:- एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना किसने किया
उत्तर:- विलियम जोंस
प्रश्न :- एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना कब हुई
उत्तर:- 15 जनवरी 1784 को
प्रश्न:- एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना कहां की गई थी
उत्तर:- कोलकाता
प्रश्न:- भारत में पुरातत्व विभाग की स्थापना कब
उत्तर:- 1861
प्रश्न: पुरातत्व विभाग के पहले डायरेक्टर किसे बनाया गया
उत्तर:- अलेक्जेंडर कनिंघम को
प्रश्न: पुरातत्व विभाग ने भारत में पुरातात्विक विषय खोज करने का निश्चय कब किया
उत्तर:- 1872
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता का नामांकरण किसने किया
उत्तर:- जॉन मार्शल ।
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता की खुदाई के समय पुरातत्व विभाग के महा निर्देशक कौन थे
उत्तर:- जॉन मार्शल ।
प्रश्न :- हड़प्पा टीले का उल्लेख सर्वप्रथम किसने और किया
उत्तर:- चार्ल्स मैसन 1826 में
प्रश्न :- 1856 में कराची से लाहौर तक रेल लाइन किसके
नेतृत्व में बिछाया जा रहा था
उत्तर:- जॉन ब्रंटन और विलियम बंटन
प्रश्न:- 1873 में किसे हड़प्पा का पुरातत्व प्राप्प हुआ
उत्तर:- जनरल कनिंघम को
प्रश्न:- प्रातत्व विभाग के पहले डायरेक्टर किसे बनाया गया था?
उत्तर:- अलेक्जेंडर कनिंघम को
प्रश्न:-पुरातत्व विभाग ने भारत में पुरातात्विक विषय खोज करने का निश्चय कब किया
उत्तर:- 1872
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता की खुदाई के समय पुरातत्व विभाग के महा निर्देशक कौन थे
उत्तर:- जॉन मार्शल ।
प्रश्न:- हड़प्पा टीले का उल्लेख सर्वप्रथम किसने और कब किया उत्तर:-चार्ल्स मैसन 1826 में
प्रश्न:- 1873 में किसे हड़प्पा का पुरातत्व प्राप्त हुआ
उत्तर:- जनरल कनिंघम को
प्रश्न:- किसने 1912 में पुरातत्व के आधार पर हड़प्पा सभ्यता के बारे में एक लेख लिखा
उत्तर:- जे.एस. फ्लीट ।
प्रश्न :- किसने हड़प्पा और मोहनजोदड़ो को विस्तृत साम्राज्य की जड़वा राजधानी कहां
उत्तर:- पिग्गट
प्रश्न:- हड़प्पा सभ्यता का क्षेत्रफल कितना है
उत्तर:- 12,99,600 वर्ग किलोमीटर
प्रश्न:- हड़प्पा सभ्यता की
आकृति कैसी है
उत्तर:- त्रिभुजाकार
प्रश्न:- हड़प्पा सभ्यता का सबसे उत्तरी स्थल कौन है
उत्तर:- मांदा (जम्मू कश्मीर के अखनूर जिला में)
प्रश्न:- हड़प्पा सभ्यता का सबसे दक्षिणी स्थल कौन है
उत्तर:- दाइमावाद या भगतराव(महाराष्ट्र में प्रवरा नदी के किनारे)
प्रश्न :- हड़प्पा सभ्यता का सबसे पूर्वी स्थल कौन
उत्तर:- आलमगीरपुर(उत्तर प्रदेश में हिंडन नदी के किनारे)
प्रश्न :- हड़प्पा सभ्यता का सबसे पश्चिमी स्थल कौन हैं
उत्तर:- सुत्कागेन्डोर(पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दाश्क नदी के किनारे)
प्रश्न:- किसी पदार्थ से कार्बन 14 के क्षय होने की प्रक्रिया क्या कहलाता है
उत्तर:- रेडियोधर्मिता।
प्रश्न :- मोहनजोदड़ो कहां है उत्तर:-पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लरकाना जिला में सिंधु नदी के किनारे
प्रश्न:- मोहनजोदड़ो की खुदाई किसने कराई
उत्तर:- 1922 में रखलदास बनर्जी ने
प्रश्न: मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ क्या होता है
उत्तर:- मृतकों का टीला
प्रश्न: किसे सिंध का बाग कहते हैं
उत्तर:- मोहनजोदड़ो को
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल कौन है।
उत्तर:- मोहनजोदड़ो(राखीगढ़ी)
प्रश्न:- मोहनजोदड़ो की खुदाई से क्या क्या मिला है
उत्तर:- मोम का सांचा, कांस्य की नर्तकी, सभागार, सूतीकपड़ा, पानी का जहाज, हाथी का कपाल, मेसोपोटामिया की मुहर, हाथी दांत के तराजू, पशुपति की मुद्रा, दाढ़ी वाले मनुष्य की प्रतिमा
प्रश्न :- हड़प्पा की खुदाई कब और किसने कराई
उत्तर:- 1921 में दयाराम साहनी
प्रश्न: हड़प्पा किस नदी के
किनारे हैं
उत्तर:-रावी
प्रश्न:- हड़प्पा कहां है
उत्तर:-पाकिस्तान के पंजाब राज्य के मोंटगोमरी जिला में
प्रश्न:- हड़प्पा की खुदाई से क्या-क्या मिला है
उत्तर:- स्त्री की लघु मृणमूर्ति, स्त्री की मूर्ति के गर्भ से निकलता हुआ पौधा, प्रसाधन मंजूषा, आर. एच-37 कब्रिस्तान, लकड़ी का हल, लेख युक्त बर्तन, खरगोश के चित्र वाली मुद्रा, तांबे की मुहर, शंख का बैल
प्रश्न:- चन्हूदरो कहां है
उत्तर:-पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मोंटगोमरी जिला में
प्रश्न:- चन्हूदरो किस नदी के किनारे
उत्तर:- सिंधु नदी के किनारे है
प्रश्न:- चन्हूदरो की खुदाई से क्या-क्या मिला है
उत्तर:- मनका बनाने का कारखाना, अलंकृत हाथी, पितल का बत्तख, लिपस्टिक, तराजु एवं बैलगाड़ी
प्रश्न:- लोथल कहां है।
उत्तर:-भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद जिला में
प्रश्न:- लोथल की खुदाई किसने कराई
उत्तर:- एस आर विष्ट
प्रश्न :- लोथल किस नदी के किनारे हैं
उत्तर:- भोगवा
प्रश्न:- लोथल की खुदाई से क्या-क्या मिला है
उत्तर:- फारस की मोहर, धान और बाजरे की खेती के प्रमाण, आटा पीसने वाली चक्की, हाथी दांत का पैमाना, बकरी की हड्डी, मनका बनाने का कारखाना, तीनयुगल शवाधान, बंदरगाह ।
प्रश्न:- कालीबंगा कहां है
उत्तर:-भारत के राजस्थान राज्य के गंगानगर जिला में
प्रश्न:- कालीबंगा किस नदी के किनारे हैं
उत्तर:- सरस्वती
प्रश्न :- कालीबंगा की खुदाई किसने कराई
उत्तर:- ब्रजवासी लाल
प्रश्न:- कालीबंगा की खुदाई से क्या-क्या मिला है।
उत्तर:- अग्निकुंड, बेलनाकार मोहर, अलंकृत फर्श, तांबे के बैल की मूर्ति, लकड़ी की नाली, नक्काशीदार ईंट जोता हुआ खेत भूकंप के प्रमाण,
प्रश्न:- बनावली कहाँ है
उत्तर:- हरियाणा के हिसार जिला में सरस्वती नदी के किनारे
प्रश्न :- वनवाली की खुदाई किसने कराई
उत्तर:- रविंद्र सिंह विष्ट 1973 में
प्रश्न:- बनवाली की खुदाई से क्या मिला है।
उत्तर:- चक्राकार अंगूठी, नाक की बाली, मिट्टी का बना खिलौना, मछली पकड़ने का कांटा
प्रश्न:- किसका अर्थ काली चूड़ी होता है।
उत्तर:- कालीबंगा
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता सबसे बड़ा भारतीय स्थल कौन है
उत्तर:- राखीगढ़ी
प्रश्न:- किसे सिंधु सभ्यता की तीसरी राजधानी कहा जाता है उत्तर:-कालीबंगा
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता किस युग की सभ्यता है
उत्तर:-कास्य युग
प्रश्न :- सिंधु सभ्यता को इतिहास के किस श्रेणी में रखा गया है
उत्तर:- अध इतिहास
प्रश्न:- जॉन मार्शल संपूर्ण विश्व के सामने सिंधु सभ्यता का प्रमाण कब पेश किया
उत्तर:- 1924 में।
प्रश्न: भारत में काम करने वाले पहले पेशेवर पुरातत्वविद कौन थे
उत्तर:- जॉन मार्शल
प्रश्न:- हड़प्पा सभ्यता की खुदाई से सबसे ज्यादा किसकी मूर्ति मिली है
उत्तर:- नारी की
प्रश्न: सिंधु सभ्यता को हड़प्पा की सभ्यता क्यों कहते हैं।
उत्तर:-क्योंकि इसकी खुदाई सबसे पहले हड़प्पा नामक
स्थान पर की गई थी
प्रश्नः नृत्य करती हुई नर्तकी की मूर्ति कहां से मिली है।
उत्तर:-मोहनजोदड़ो से
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता का परिवार कैसा था
उत्तर:- मातृसत्तात्मक
प्रश्न :- सिंधु सभ्यता की सबसे प्रमुख विशेषता क्या थी
उत्तर:- नगर निर्माण योजना
प्रश्न :- सिंधु सभ्यता में पूर्वी नगर को क्या कहा गया?
उत्तर:-टीला
प्रश्न :- सिंधु सभ्यता के पश्चिमी नगर को क्या कहा गया?
उतर:- दुर्ग
प्रश्न :- सिंधु सभ्यता की सड़कें एक दूसरे को समकोण पर
काटती थी जिसे क्या कहा गया?
उत्तर:-ऑक्सफोर्ड सर्कस
प्रश्न:- विशाल स्नानागार कहां से मिला है।
उत्तर:- मोहनजोदड़ो ।
प्रश्न :- विशाल अन्नागार कहां से मिला।
उत्तर:- मोहनजोदडो ।
प्रश्न:- किसने विशाल स्नानागार को तत्कालिक विश्व का
आश्चर्यजनक निर्माण बताया।
उत्तर:- जॉन मार्शल ।
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता की ईट कैसी थी।
उत्तर:- चतुर्भुजाकार ।
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता में किस प्रकार के भवन का अवशेष
नहीं मिला है।
उत्तर:- मंदिर ।
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता में टैक्स के रूप में क्या लिया जाता था
उत्तर:- अनाज ।
प्रश्न:-' विद्वानों के अनुसार सिंधु सभ्यता का प्रशासन किसके हाथ में था।
उत्तर:- व्यापारियों के हाथ में।
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता का समाज कैसा था।
उत्तर:- परंपरागत ।
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता के निर्माता कौन थे।
उत्तर:- द्रविड ।
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता के लोग मनोरंजन के लिए क्या करते थे। उत्तर:- पासा खेलते थे, नृत्य देखते थे, शिकार करते थे l
प्रश्न :- तीन मुख वाला पुरुष के आकृति वाला मुद्रा कहां से
मिला है।
उत्तर:- मोहनजोदडो
प्रश्न:- तीन मुख वाला योगी के अगल-बगल में किस किस पशु के चित्र हैं।
उत्तर :- दाहिनी ओर हाथी और बाघ
सामने हिरण,बाई ओर गैंडा और भैंसा
प्रश्न :- सिंधु वासी किस वृक्ष की पूजा करते थे।
उत्तर:- पीपल
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता का सबसे पूजनीय पशु क्या था।
उत्तर:- कुंवर वाला बैल
प्रश्न: स्वास्तिक का संबंध किससे है।
उत्तर:-सूर्य की पूजा से ।
प्रश्न: स्वास्तिक का प्रमाण कहां से मिला है।
उत्तर:- कालीबंगा से।
प्रश्न:- यज्ञ की वेदी कहां से मिला है।
उत्तर:-कालीबंगा और लोथल ।
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता के लोग अपने मृतकों का संस्कार कितने तरीके से करते थे।
उत्तर:-3
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता के अर्थव्यवस्था का आधार क्या था।
उत्तर:-कृषि ।
प्रश्न:- सबसे पहले कपास की खेती किस सभ्यता के लोगों
ने किया।
उत्तर:-सिंधु घाटी सभ्यता
प्रश्न:- मेसोपोटामिया में कपास क्या कहा जाता था।
उत्तर:- सिन्धु
प्रश्न :- यूनानीयों ने कपास को क्या कहा था?
उत्तर:- सिन्डन ।
प्रश्न :- धान की भूसी कहां से मिला है।
उत्तर:- लोथल और रंगपुर ।
प्रश्न: धान की खेती स्पष्ट प्रमाण कहां से मिला है।
उत्तर:- हुलास ।
प्रश्न:- बाजरा की खेती का प्रमाण कहां से मिला है।
उत्तर:- लोथल और रंगपुर।
प्रश्न: कुंभकार का मोहल्ला कहां से मिला है।
उत्तर:- मोहनजोदड़ो से।
प्रश्न:- सिंधु वासी किस मार्ग से व्यापार करते थे।
उत्तर:- जलमार्ग ।
प्रश्न :- सिंधु वासी माप तौल के लिए किसका प्रयोग करते थे
उत्तर:- वाट
प्रश्न सिंधु वासी नापने के लिए किसका प्रयोग करते थे।
उत्तर:- गज का।
प्रश्न:- सिंधु वासी सोना का आयात कहां से करते थे।
उत्तर:- अफगानिस्तान और दक्षिण भारत ।
प्रश्न:- सिंधु वासी चांदी का आयात कहां से करते थे।
उत्तर:- ईरान तथा अफगानिस्तान।
प्रश्न:- सिंधु वासी तांबा का आयात कहां से करते थे।
उत्तर:- बलूचिस्तान और खेत्री
प्रश्न :- सिंधु वासी शीशा कहां से मंगाते थे।
उत्तर:- ईरान तथा अफगानिस्तान।
प्रश्न: सिंधु वासी नीलमणि कहां से मंगाते थेl
उत्तर:- महाराष्ट्र।
प्रश्न:- किसके अनुसार सिंधु सभ्यता का पतन बाढ़ से हुआ है।
उत्तर:- मार्शल ।
प्रश्न:- किसके अनुसार विदेशियों के आक्रमण सिंधु सभ्यता पतन का कारण बना।
उत्तर:-व्हीलर एवं पिंग्गट
प्रश्न :- किसने सिंधु सभ्यता के पतन के लिए जलवायु परिवर्तन को उत्तरदाई कारण माना।
उतर:-उत्तर:- एन. एन. घोष
प्रश्न:- किसने नदी के मार्ग में परिवर्तन सिंधु सभ्यता के
पतन कारण माना।
उत्तर:- माधो स्वरूप वत्स ।
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता की लिपि कैसी थी।
उत्तर:- भाव चित्रात्मक
प्रश्न :- किस सभ्यता की लिपि आज तक नहीं पढ़ी जा सकी है।
उत्तर:- सिंधु घाटी सभ्यता ।
प्रश्न: मोहनजोदड़ो से मिला कांस्य के नर्तकी की ऊंचाई
कितनी है।
उत्तर:- 10.5 सेंटीमीटर ।
प्रश्न: कांसा क्या था।
उत्तर:- मिश्र धातु ।
प्रश्न:- किन दो धातुओं को मिलाकर कांसा बनाया जाता
उत्तर:- तांबा और टीन।
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा वाट कितने ग्राम का था
उत्तर:- 1375
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता का सबसे छोटा वाट कितने ग्राम का था।
उत्तर:- 0.87 ग्राम।
प्रश्न:- एक सेर बराबर कितना छटांक होता है।
उत्तर:-16
प्रश्न: एक रुपैया बराबर कितना आना होता है।
उत्तर:- 16 आना।
प्रश्न:-शिलाजीत कहां से मिला है।
उत्तर:- मोहनजोदड़ो से।
प्रश्न:- नहर का प्रमाण कहां से मिला है।
उत्तर:-शोतुघई।
प्रश्न:- सिंधु वासी किस धातु से परिचित नहीं थे।
उतर :-लोहा
प्रश्न :- घोड़ा के हड्डी का प्रमण कहाँ से मिला है
उतर :- सुरकोतड़ा
प्रश्न :- सिंधु सभ्यता की खुदाई कब प्रारंभ की गई।
उत्तर:- 1921 में।
प्रश्न :- सिंधु सभ्यता का स्वरूप कैसा
उत्तर:- नगरीय ।
प्रश्न :- सिंधु वासी मिठास के लिए किसका प्रयोग करते थे
उत्तर:- शहद ।
प्रश्न :- सिंधु सभ्यता का प्रशासन कैसा था।
उत्तर:- नगरपालिका जैसा ।
प्रश्न :- हड़प्पा सभ्यता में मुहर के निर्माण में किस पत्थर का उपयोग किया जता था l
उतर:- सेलखरी
प्रश्न:- मेसोपोटामिया के अभिलेख में सिंधु सभ्यता को क्या कहा गया है उत्तर:- मेंलुहा
प्रश्न:- मेंलुहा का मतलब क्या होता है उत्तर:- नाभिकों का देश
प्रश्न:- सिंधु सभ्यता का व्यापारिक संबंध किसके साथ था
उत्तर:-मेसोपोटामिया और फारस के साथ
प्रश्न:- मेसोपोटामिया और सिंधु सभ्यता के बीच व्यापार का केंद्र कौन था
उत्तर:- दिलमून और माकन
