28 March 2026 Current Affairs in Hindi & English
आज का सुविचार
यदि मनुष्य कुछ सीखना चाहे, तो उसकी प्रत्येक भूल कुछ न कुछ सिखा देती है।
➼ नेपाल में बालेन्द्र शाह ने देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है।
Balendra Shah has taken oath as the youngest Prime Minister of Nepal.
➼ ईरान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान के वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया है।
Amid regional tensions, Iran has granted safe passage through the Strait of Hormuz to commercial ships of India, China, Russia, Iraq, and Pakistan.
➼ G7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक फ्रांस में आयोजित की जा रही है।
The G7 Foreign Ministers’ Meeting is being held in France.
➼ सिक्किम की युवा नेता स्तुति प्रधान को विश्व युवा संसद में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।
Stuti Pradhan from Sikkim has been selected to represent India at the World Youth Parliament.
➼ कर्नाटक सरकार ने छात्रों को इंटरनेट की लत से बचाने के लिए नई डिजिटल नीति लागू की है।
The Karnataka Government has introduced a digital policy to protect students from internet addiction.
➼ पेरियासामी कुमारन को यूनाइटेड किंगडम में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
Periasamy Kumaran has been appointed as India’s next High Commissioner to the United Kingdom.
➼ ईरान द्वारा दागी गई ‘कदर’ मिसाइल एक एंटी-शिप क्रूज मिसाइल है।
The Qadr missile recently tested by Iran is an anti-ship cruise missile.
➼ OECD के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में भारत की GDP वृद्धि दर 6.1% रहने का अनुमान है।
According to the OECD, India’s GDP growth is projected at 6.1% for FY 2026-27.
➼ राष्ट्रीय आवास बैंक (NHB) द्वारा ‘गृह सुगम’ पोर्टल लॉन्च किया गया है।
The National Housing Bank has launched the ‘Griha Sugam’ portal.
➼ बेंगलुरु में भारत का पहला मनोरोग डेटा रिपॉजिटरी ‘CALM-Brain’ लॉन्च किया गया है।
India’s first digital repository for psychiatric disorders, CALM-Brain, has been launched in Bengaluru.
➼ भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) ने ‘Neoloboptera peninsularis’ नामक नई तिलचट्टा प्रजाति की खोज की है।
The Zoological Survey of India has discovered a new cockroach species named Neoloboptera peninsularis.
➼ होंशू द्वीप, जो हाल ही में भूकंप के कारण चर्चा में रहा, जापान का सबसे बड़ा द्वीप है।
Honshu Island, recently in news due to an earthquake, is the largest island of Japan.
➼ सोनोवाल कचारी जनजाति मुख्य रूप से असम राज्य में निवास करती है।
The Sonowal Kachari tribe is primarily found in Assam.
➼ के. वी. रमना मूर्ति को SEBI का नया पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है।
K.V. Ramana Murthy has been appointed as a full-time member of SEBI.
➼ आयकर अधिनियम 2025 भारत में 1 अप्रैल 2026 से लागू किया जाएगा।
The Income Tax Act 2025 will be implemented in India from 1 April 2026.
