26 January 2026 Current Affairs in Hindi & English
आज का सुविचार
जब भी पढ़ाई करने बैठे, यह सोचें कि आज आख़िरी दिन है और कल परीक्षा है।
➼ नोवाक जोकोविक ऑस्ट्रेलियन ओपन में ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में 400 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।
Novak Djokovic became the first player to win 400 Grand Slam matches at the Australian Open.
➼ चंदना सिन्हा (RPF, उत्तर रेलवे) को 1,500 से अधिक बच्चों को मानव तस्करी से बचाने के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 दिया गया।
Chandana Sinha (RPF, Northern Railway) was awarded the Ati Vishisht Rail Seva Puraskar 2025 for rescuing over 1,500 children.
➼ उत्तर प्रदेश सरकार ने हर जिले में रोजगार क्षेत्र स्थापित करने के लिए सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना शुरू की।
The Uttar Pradesh government launched the Sardar Patel Industrial Area Scheme to set up employment zones in every district.
➼ मुधोल हाउंड, रामपुर हाउंड, चिप्पीपराई, कोम्बाई और राजापलायम नस्ल के श्वानों का दस्ता गणतंत्र दिवस परेड 2026 में पहली बार शामिल किया गया।
Dog squads of Mudhol Hound, Rampur Hound, Chippiparai, Kombai and Rajapalayam were included for the first time in the Republic Day Parade 2026.
➼ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” रखी गई।
The theme of National Voters Day 2026 is “My India, My Vote”.
➼ संथाली साहित्य में योगदान के लिए पश्चिम बंगाल के लेखक रबीलाल टुडू को पद्म श्री 2026 दिया जाएगा।
Rabilal Tudu from West Bengal will receive Padma Shri 2026 for his contribution to Santali literature.
➼ रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री 2026 के लिए चुना गया है।
Rohit Sharma and Harmanpreet Kaur have been selected for the Padma Shri Award 2026.
➼ खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए कोच व्लादिमीर मेस्टविरिश्विली को मरणोपरांत पद्म श्री 2026 से सम्मानित किया गया।
Coach Vladimir Mestvirishvili was posthumously awarded the Padma Shri 2026 for his contribution to sports.
➼ अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना के नशा विरोधी अभियान की थीम “No Drugs, No Dropouts” थी।
The theme of the Indian Army’s anti-drug campaign in Arunachal Pradesh was “No Drugs, No Dropouts”.
➼ नए न्याय संहिताओं पर आधारित झांकी केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस परेड 2026 में प्रस्तुत की जाएगी।
A tableau based on the new justice codes will be presented by the Ministry of Law and Justice in the Republic Day Parade 2026.
➼ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
Group Captain Shubhanshu Shukla has been announced as a recipient of the Ashok Chakra.
➼ आकाशवाणी (समाचार सेवा प्रभाग) को मतदाता जागरूकता अभियान 2025 में इलेक्ट्रॉनिक रेडियो श्रेणी का मीडिया पुरस्कार मिला।
All India Radio (News Services Division) won the Media Award in the Electronic Radio category for Voter Awareness Campaign 2025.
➼ 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का नारा “भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक” था।
The slogan of the 16th National Voters’ Day was “Citizen at the center of Indian democracy”.
➼ ऑपरेशन सह्याद्रि चेकमेट राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) द्वारा शुरू किया गया।
Operation Sahyadri Checkmate was launched by the Directorate of Revenue Intelligence (DRI).
➼ भारतीय तटरक्षक बल के DIG के.एस. सीताराम को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
DIG K.S. Sitaram of the Indian Coast Guard will be awarded the Vishisht Seva Medal.
Tags
Current affair
