12th class History Short types Questions and Answer Exam 2022। itihaas Part 1।All Vvi Question

 


12th class History Short types Questions and Answer Exam 2022। itihaas Part 1।

1 खिलाफत आंदोलन से आप क्या समझते हैं?

उत्तर -प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों ने मुसलमानों से उनके हितों की रक्षा की बात किया था। लेकिन युद्ध की समाप्ति के बाद से वर्ष की संधि के द्वारा तुर्की के सभी अधिकार समाप्त कर दिए गए तथा खलीफा को उसके पद से हटा दिया गया चुकी खलीफा मुसलमानों का धर्म गुरु था। उनके प्रतिष्ठा को वापस लाने तथा पद पर बैठाने के लिए भारतीय मुसलमानों ने अली बंधु के नेतृत्व में 1919 में एक आंदोलन चलाया जिसे ही खिलाफत आंदोलन कहते हैं इस आंदोलन के राष्ट्रीय नेता महात्मा गांधी थे।

2 सूफीवाद क्या है?

उत्तर -सूफीवाद एक विचार है। इसका संबंध इस्लाम धर्म से है। सूफी अरबी भाषा का शब्द सफा से निकला है। जिसका अर्थ शुद्ध एवं पवित्र आचरण होता है। यह भी कहा जाता है कि इस्लाम में कट्टरता के विरुद्ध कुछ संत समाज से बाहर निकलकर खुरदरे एवं ऊनी वस्त्र धारण करके मक्का मदीना में पैगंबर मोहम्मद मस्जिद के चबूतरे पर बैठ कर अल्लाह का गुणगान करने लगे उसी रहस्यवादी संत को सूफी संत एवं उनके विचार को सूफीवाद कहा गया।

3 अकबरनामा क्या है?

उत्तर -अकबरनामा जिसका शाब्दिक अर्थ होता है अकबर की कहानी। इसकी रचना अकबर के दरबारी कवि अबू फजल ने फारसी भाषा में किया है। इस पुस्तक के तीन जिल्द है इससे हमें अकबर के जन्म के पहले से लेकर अकबर के शासन काल तक के इतिहास की संपूर्ण जानकारी मिलती है। इसके तीसरे खंड को आईने अकबरी कहते हैं।

4 महाभारत में वर्णित विवाह के प्रकार का नाम लिखें?

उत्तर -महाभारत के आदि पर्व के 102 अध्याय में विवाह के 8 प्रकारों का उल्लेख है जो इस प्रकार है -

  • ब्राह्मण विवाह
  • दैव विवाह
  • आर्ष विवाह
  • प्राजापत्य विवाह
  • असुर विवाह
  • गंधर्व विवाह
  • राक्षस विवाह
  • पिश्च विवाह

5 प्रारूप समिति या मसौदा समिति पर टिप्पणी लिखें?


उत्तर -संविधान का स्वरूप तैयार करने के लिए 29 अगस्त 1947 ईस्वी को संविधान सभा ने एक 7 सदस्य समिति का गठन किया इसके अध्यक्ष बाबा साहब भीमराव अंबेडकर थे। इस समिति ने संविधान के प्रारूप को संविधान सभा के सामने फरवरी 1948 में सौंपा।

6 सिविल लाइंस क्या है?


उत्तर-अंग्रेजों ने अट्ठारह सौ सत्तावन ईसवी के विद्रोह में भारतीय की एकता व उग्र प्रदर्शन को ध्यान में रखकर अपनी सुरक्षा के लिए भारतीयों की बस्ती से अलग एक नई सुरक्षित बस्ती बनाई जिसके चारों ओर दीवार एवं दीवार के बाद पुलिस की प्रचुर व्यवस्था किया जिसे ही सिविल लाइन कहा गया है अतः इसी को ही सिविल लाइन कहते हैं।

7 धन के निष्कासन से आप क्या समझते हैं?


धान के निष्कासन का मतलब धान का देश से बाहर जाना है। अंग्रेजों के शासन काल में जर्जर हो रही भारत की अर्थव्यवस्था के कारणों से लोगों को अवगत कराने के लिए महान उद्योगपति अर्थशास्त्री एवं भारत के वयोवृद्ध पुरुष उपनाम से प्रसिद्ध दादा भई नौरोजी ने अपनी पुस्तक
 पॉवर्टी एंड अन ब्रिटिश रूल इन इंडिया में कहां भारत का धन धीरे-धीरे इंग्लैंड की ओर जा रहा है जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अभिशाप है। इसे हम धन के निष्कासन के नाम से जानते हैं।

8 चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नवरत्न के नाम लिखें?

  • उत्तर-चंद्रगुप्त विक्रमादित्य जो गुप्त वंश के शासक थे। यह समुद्रगुप्त के उत्तराधिकारी थे। इस का शासनकाल 375 ईसवी-414 इसवी तक था। इतिहास में यह सांस्कृतिक उपलब्धियां के लिए प्रसिद्ध है। इन के दरबार में रहने वाले नवरत्न थे।
  • शंकु
  • क्षपणक
  • घटर्कपेर
  • बेताल भट्ट
  • बरहामिहिर
  • वर रूचि
  • कालिदास
  • अमर सिंह
  • धनवंतरी

9 वाइट एवं ब्लैक टाउन क्या है?


उत्तर -औपनिवेशिक शासनकाल में प्रजापत्य घृणा तथा नस्लीय भेदभाव को दिखाने के लिए मद्रास में भारतीय बस्ती से अलग किलेबंदी शहर की स्थापना किया। इसमें अंग्रेजों की बस्ती को व्हाइट टाउन तथा भारतीयों के बस्ती को ब्लैक town कहा गया।

10 मुगलकालीन सिंचाई व्यवस्था पर प्रकाश डालें?


उत्तर -सिंचाई जिसे कृषि का आधार माना गया है, मुगल काल में सिंचाई के लिए नाहर एवं कुआं का प्रयोग किया जाता था। हमारे भारत में सिंचाई के नहर का निर्माण सर्वप्रथम गयासुद्दीन तुगलक ने किया पर इसका सर्वाधिक विस्तार फिरोज शाह के काल में हुआ। बाबर ने अपनी आत्मकथा बाबरनामा में लिखा है कि सिंचाई के लिए कुआं से पानी निकालने के लिए लोग रहट यंत्र का प्रयोग करते थे और उस यंत्र में रस्सी बांधकर बाल्टी को कुआं में भेजा जाता था और यंत्र को पहिए को बैल से खींच कर पानी निकाला जाता था और नाला के मध्य से पानी को खेतों तक पहुंचाया जाता था।

Post a Comment

Previous Post Next Post